साहित्यानुरागी

By chaupatswami

चौपटस्वामी की चौपट कविता

  

साहित्यानुरागी

 

 बाबा छाप या एक-सौ बीस

डालकर   देसी पत्ता

चुभलाते-चबाते हुए

– कचर-कचर

पीक इतै-उतै थूकते

बगराते   हुए

– पचर-पचर

चेलों की जमात से लगातार

बोलते-बतियाते हुए

– कचर-पचर

वे सुन रहे हैं कवि की कविता

अंगुली से चूना चाटते हुए

दोहरे हुए जाते हैं आनन्द में

बोलते हुए, ‘लचर-लचर’ ।

 

****

3 Responses to “साहित्यानुरागी”

  1. ranjana singh Says:

    waah,kamal ki kavita hai.Bahut badhiya likha hai……

  2. प्रमोद सिंह Says:

    स्‍वामीजी का ध्‍यान आकर्षित करना चाहूंगा- ‘फचर-फचर’ का कहीं प्रयोग नहीं हो सका है.

  3. अफ़लातून Says:

    बहुत ख़ूब, स्वामीजी कुछ चेहरे सामने आ गए

Leave a Reply