Archive for July, 2008

साहित्यानुरागी

July 4, 2008

चौपटस्वामी की चौपट कविता

  

साहित्यानुरागी

 

 बाबा छाप या एक-सौ बीस

डालकर   देसी पत्ता

चुभलाते-चबाते हुए

– कचर-कचर

पीक इतै-उतै थूकते

बगराते   हुए

– पचर-पचर

चेलों की जमात से लगातार

बोलते-बतियाते हुए

– कचर-पचर

वे सुन रहे हैं कवि की कविता

अंगुली से चूना चाटते हुए

दोहरे हुए जाते हैं आनन्द में

बोलते हुए, ‘लचर-लचर’ ।

 

****